Homeआरा भोजपुरशाहपुरबारिश होते ही नदी में फैल जाएगा कूड़ा, बीमारी फैलने की आशंका

बारिश होते ही नदी में फैल जाएगा कूड़ा, बीमारी फैलने की आशंका

शाहपुर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के प्रतिनिधि पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने नगर के वार्ड संख्या -02, 03, 06, 07, 08 के साथ लगती जीवनदायिनी नदी का निरीक्षण किया।

Shahpur River: शाहपुर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के प्रतिनिधि पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने नगर के वार्ड संख्या -02, 03, 06, 07, 08 के साथ लगती जीवनदायिनी से वैतरणी में तब्दील नदी का निरीक्षण किया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Shahpur River
    • शाहपुर नगर पंचायत के उतर बहने वाली नदी के पुल के पास डंप किया जा रहा पूरे नगर का कूड़ा
    • वार्ड संख्या -07 एवं वार्ड-02 के बीच पुल के समीप डंप कूड़े को नदी के मुहाने पर फैलाया गया

आरा: शाहपुर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के पति पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने नगर के वार्ड संख्या -02, 03, 06, 07, 08 के साथ लगती जीवनदायिनी से वैतरणी में तब्दील नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि शहपुर नगर पंचायत के सफाई एनजीओ प्रताप सेवा संकल्प, मुजफ्फरपुर के द्वारा नदी के मुहाने पर डंप किये कूड़े-कचरे को नदी में फैलाया जा रहा है।

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने कहा नदी किनारे कूड़ा कचरा डंप करना और इसे नदी में फैलाना सरासर गलत है। सफाई एनजीओ पर स्वच्छ भारत मिशन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जानी चाहिये।

बताया की यह कूड़ा बारिश के दौरान नदी में पूरी तरह फैल जाएगा। इससे जहां पर्यावरण को नुकसान होगा। वही नदी में विचरण करने वाले कई जानवर सहित दुधारू मवेशी इसके जद में आ जाएंगे, इससे विभिन्न प्रकार की बीमारी जनित होंगी और शाहपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इससे प्रभावित होंगे।

कहा की शाहपुर नगर पंचायत का सफाई एनजीओ द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों का कचरा नदी में फैलाकर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बावजूद इसके नगर पंचायत शाहपुर के कार्यपालक पदाधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहें है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular