Homeआरा भोजपुरशाहपुरखेलने के दौरान अचानक गिरने से बालक की मौत

खेलने के दौरान अचानक गिरने से बालक की मौत

Shahpur Ward -10 भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में मंगलवार की देर शाम घर के बाहर दरवाजे पर खेलने के दौरान अचानक गिरने से एक बालक की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट:Shahpur Ward – 10
    • ठंड लगने के कारण मौत होने की जताई जा रही आशंका
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में मंगलवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में मंगलवार की देर शाम घर के बाहर दरवाजे पर खेलने के दौरान अचानक गिरने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही परिजन द्वारा ठंड लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृत बालक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर -10 निवासी संजय धानुक का 8 वर्षीय पुत्र श्लोक कुमार है। वह तीसरी कक्षा का छात्र था।

इधर, मृत बालक के दादा भरत धानुक ने बताया कि मंगलवार कि देर शाम वह घर जे बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। तभी अचानक गिर पड़ा। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने कहा कि आपका बच्चा गिर गया है। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव को वापस गांव ले गए।

वहीं दूसरी तरफ मृत बालक के दादा भरत धानुक ने अचानक ठंड लग जाने के कारण अपने पोते की मौत होने की बात कही है। बताया जाता है कि मृत बालक अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां चंद्रकला देवी व तीन भाई अंकुश कुमार, विवेक कुमार एवं आदित्य कुमार है। घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां चंद्रकला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular