Homeबिहारआरापुलिस अधीक्षक राज ने प्रशिक्षण केंद्र का किया गहन निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक राज ने प्रशिक्षण केंद्र का किया गहन निरीक्षण

Bhojpur SP Raj: भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने न्यू पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र का किया गहन निरीक्षण, नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

  • हाइलाइट: Bhojpur SP Raj
    • बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त पुलिसकर्मियों से संवाद किया संवाद
    • जीविका दीदी की रसोइया मेस (भोजनालय) का भी किया निरीक्षण

आरा,बिहार। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को न्यू पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत नवनियुक्त पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस क्रम में, उन्होंने कार्य के प्रति निष्ठा, व्यवहारिक दक्षता, विधिक ज्ञान और प्रभावी पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मॉडर्न पुलिसिंग के अंतर्गत साइबर अपराध, तकनीकी अपराध, यातायात व्यवस्था और अन्य समसामयिक विषयों पर भी प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को इन विषयों पर प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त इसी अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण केंद्र में संचालित जीविका दीदी की रसोइया मेस (भोजनालय) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पौष्टिकता एवं स्वास्थ्य संबंधी मानकों का गंभीरतापूर्वक जायजा लिया। प्रशिक्षणार्थियों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए, उन्हे उचित पोषण प्राप्त हो पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को संतुलित, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular