Homeबिहारआरा भोजपुरससुराल गए दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत

ससुराल गए दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत

  • हाइलाइट: Shailesh Choudhary
    • परिजन ने पत्नी व सास पर मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लोहई डेरा गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लोहई डेरा गांव में बुधवार की सुबह ससुराल आए दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उसके दाहिने हाथ से खून बहता जख्म एवं नाक में सुखा खून पाया गया। जिसको लेकर परिजन द्वारा पत्नी व ससुराल वालों पर ही मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच ऑफर-तफरी मची रही।

Shailesh Choudhary – मृतक बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के डेहरा गांव निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के डेहरा गांव निवासी स्व.सत्य नारायण चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार चौधरी उर्फ शैलेश चौधरी है।

इधर, मृतक के भाई ने बताया कि वह सोनवर्षा बाजार पर श्रृंगार का दुकान चलाता है। शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भाई की पत्नी को उसके मायके के पड़ोस का लड़का आया और उसे अपने साथ ले गया था। रविवार की शाम को भाई अपना दुकान बंद कर अपने ससुराल चला गया। वह दिन में दुकान खोलता और शाम में अपने ससुराल चला जाता था। इसी बीच बुधवार की अहले सुबह उसकी सास द्वारा फोन कर जानकारी दी गई कि उसके भाई की तबीयत काफी खराब है। हम लोग अस्पताल लेकर जा रहे है।

सूचना पाकर वे लोग उसके ससुराल पहुंचे। ससुराल वालों द्वारा कहा गया कि आपके भाई की मौत हो गई है। हम लोग उसका डेड बॉडी लेकर घर पर आ रहे हैं। इसके बाद वे लोग शव को ले आए। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के एक सप्ताह बीत जाने के बाद से दोनो के बीच झगड़ा होता रहता था। उसकी पत्नी का किसी और से चक्कर है, जिसके कारण उसने अपनी मां के सहयोग से अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट कर अपने भाई के हत्या करने का आरोप लगाया है।

इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था। घटना के बाद मृतक की मां फुलवासो कुंअर, पत्नी अंशु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular