Homeबिहारआराआरा में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

आरा में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

  • हाइलाइट: Amrit Mahotsav
    • देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को मौन रखकर किया गया नमन
    • कार्यक्रम के पहले पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाओ द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली
    • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महिंद्रा ट्रैक्टर के द्वारा किया गया सम्मानित
    • शहर के जीरो माइल स्थित ऑटोमोबाइल्स में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Amrit Mahotsav: आरा शहर के जीरोमाइल स्थित राज ऑटोमोबाइल्स (महिंद्रा ट्रैक्टर) के तत्वावधान में गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, महापौर इंदु देवी ने संयुक्त रुप से किया। अध्यक्षता प्रतिक राज एवं संचालन पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार ने की।

मौके पर 125 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को शाॅल देकर सम्मानित किया गया। कर्नल राणा प्रताप सिंह कहा कि पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मान देना हमारे लिए गर्व की बात है। अस्वस्थ रहने के बावजूद प्रेम पंकज उर्फ ललन ने समारोह का आयोजन किया। इसके लिए वे एवं उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि महिंद्रा ट्रैक्टर प्रत्येक साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन करती है।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड के सीसीएम नीरज कुमार सिन्हा ने अपनी बाते रखी‌। प्रतिक राज ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मान देकर मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस करता हूॅं। कार्यक्रम के पूर्व देश की रक्षा को लेकर सर्वोच्च बलिदान देने वालो शहीद जवानो की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वही पूर्व सैनिको ने तिरंगा जुलूस निकाला गया।

समारोह के दौरान राम दयाल सिंह, राम अयोध्या सिंह, मीना देवी, फुल कुमारी देवी, मीरा देवी, सुलक्षणा देवी, शांति देवी, मालती देवी, मनोरमा देवी, रामझारो देवी, शांति देवी, कमला देवी, चंद्रावती देवी, धनपति तिवारी, सुरेश सिंह, जलेश्वर नाथ सिंह, खदेरन सिंह, सकलदेव सिंह सहित कई लोग थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राज आटोमोबाइल्स के एमडी सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना सोनी, प्रतीक राज, विजय सिंह, मनोज सिंह, नेपाल सिंह, टून्ना सिंह, उपेन्द्र कुमार, अरविंद सिंह, उमेश लाल, पंकज कुमार, संतोष, दीपक, नगेन्द्र, धन जी, सुग्रीव कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, शशि पाठक, हरेंद्र कुमार सिंह, मो. मुश्ताक अंसारी, लक्की कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular