Homeबिहारआरा भोजपुरहत्या के बाद बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया शव पुलिस...

हत्या के बाद बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया शव पुलिस ने किया बरामद

  • महिला की हत्या कर फेंका गया शव बरामद, सनसनी
  • हत्या के बाद बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया था शव
  • बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की सुबह बरामद हुआ शव

Shakuntala devi murder आरा: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की सुबह एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ। उसका शव बोरे में बांधकर फेंका गया था। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही संदेश थाना इंचार्ज अवधेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार की 24 वर्षीया पत्नी शकुंतला देवी हैं। चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी मृतका के भाई ने बताया की उसके पिता बिटेश्वर यादव ने उसकी बहन शकुंतला देवी की शादी 24 मई 2019 में संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी मंटू यादव के पुत्र मुन्ना कुमार के साथ की थी। शादी के दो साल बीत जाने के बाद उसके पति सास एवं ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाइक व सोने के चेन की मांग की जाने लगी। जिसको लेकर बराबर उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। जिसके बाद इसकी शिकायत उसने अपने मायके वालों से भी की थी। तब मायके वालों ने कहा था कि बाइक व चेन देने का आश्वासन दिया।

उसने बताया कि दो माह पूर्व वह अपने मायके जोकटा का गांव घूमने के लिए आई थी। एक जून को वह वापस अपने मायके से अपने ससुराल सुंदरपुर गांव लौटी थी। इसके बाद मायके वालों से उसकी फोन पर कोई बात नहीं हुई। इसी बीच सोमवार की सुबह वहां के स्थानीय ग्रामीण द्वारा फोन पर इस घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर मृतका के परिजन उसके ससुराल सुंदरपुर गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मृतका के ससुराल के सभी लोग फरार है। तब परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

मृतका के भाई बूटन कुमार ने बाइक पर सोने की चेन की मांग को लेकर उसके पति सास-ससुर एवं देवर पर दाब से मारकर उसकी (Shakuntala devi murder) हत्या कर एवं शव को बोर में बांधकर कुम्हरी नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार महिला की हत्या कर शव को छुपाने की उद्देश्य नदी मे फेंकना प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहन व दो भाई में तीसरे स्थान पर थी। उसे एक ढाई वर्ष की पुत्री मुन्नी कुमारी एवं नौ माह का दुधमुंहा पुत्र प्रमोद है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मृतका की मां सोमरो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular