Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में स्वर्ण व्यवसायी की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या

आरा में स्वर्ण व्यवसायी की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या

  • दहेज को लेकर ससुराल वालों पर लगा हत्या करने का आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • शहर के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह घटी घटना

Neha Soni murder: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं निवासी उज्जवल उर्फ अभिनाश की 23 वर्षीया पत्नी नेहा सोनी है। इधर, नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ला निवासी मृतका के पिता अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा सोनी की शादी 13 दिसंबर 2022 को टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र उज्जवल उर्फ अभिनाश के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति द्वारा बुलेट बाइक खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

उन्होंने बताया कि उनके दामाद का किसी अन्य लड़की से मधुर संबंध है। जिसके कारण वह उनकी बेटी को बराबर बोलता था कि तुम मुझे पसंद नहीं हो। मैं उसी लड़की से शादी करूंगा। इन्हीं सभी बातों को लेकर उसके पति और ससुराल वालों द्वारा उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। सोमवार की सुबह उनके द्वारा फोन कर बताया गया कि उनके बेटी की मृत्यु हो गई है। सूचना पाकर मृतका के परिजन उसके ससुराल रामगढ़िया मीठा कुआं पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है।

Neha Soni murder: मृतका के पिता अरुण कुमार गुप्ता ने उसके पति उज्जवल उर्फ अविनाश, सास-ससुर एवं ननद पर दहेज में बुलेट खरीदने के लिए 5 लाख मांग एवं उनके बेटे का किसी और लड़की से मधुर संबंध होने के कारण उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा बनाए गए समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत गला दबाकर हत्या करने प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका 6 माह की गर्भवती भी थी। उसका पति पेशे से स्वर्ण व्यवसायी है। उसका नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो स्थित सोने की दुकान है। मृतका आपने दो बहन व भाई एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके परिवार में मां शोभा देवी व एक बहन साक्षी कुमारी एवं एक भाई आयुष कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मृतका की मां शोभा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular