Homeआरा भोजपुरबिहियाडकैती की योजना नाकाम, भोजपुर में हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

डकैती की योजना नाकाम, भोजपुर में हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

Bihiya criminals: भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डैकती की योजना बना रहे पाँच बदमाश को भोजपुर पुलिस ने बड़ी ही सतर्कता एवं सूझ-बुझ से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से तीन देशी कट्टा, 8 जिन्दा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। इसकी जानकारी एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियार के साथ बदमाश (Bihiya criminals) एकत्रित हुए है। और योजना के तहत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है। सूचना मिलते भोजपुर पुलिस अधिकारियों की टीम कार्रवाई के लिए सत्यापित क्षेत्र में पहुँची और सतर्कता एवं सूझ-बुझ से बड़ी घटना को विफल करते हुए योजना बना रहे 5 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular