Homeबिहारआराकोर्ट में हाजिर किये गये पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात शेरू और...

कोर्ट में हाजिर किये गये पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात शेरू और चंदन

Sheru and Chandan: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में कुख्यात अपराधी शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को आरा चर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड में रिमांड किया गया।

  • तनिष्क शोरूम लूट कांड: Sheru and Chandan
    • प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गुरुवार को दोनों को लाया गया आरा के सीजीएम कोर्ट
    • पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों की मांगी दो दिन की रिमांड, कोर्ट में दी गई अर्जी
    • बक्सर के शेरू सिंह और वैशाली के चंदन दस करोड़ की सोना लूट के मास्टर माइंड
    • दोनों से पूछताछ कर लूट कांड का पूरा सच जानने की कोशिश करेगी पुलिस

आरा। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में कुख्यात अपराधी शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को आरा चर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड में रिमांड किया गया। दोनों को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गुरुवार को आरा सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। अब पुलिस पूछताछ करने के लिए दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस दोनों को दो दिनों की रिमांड लेने की तैयारी में है। उसे लेकर नगर थाने की पुलिस की ओर से कोर्ट में अर्जी भी दी गई है। इससे पूर्व दोनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को पश्चिम बंगाल से आरा कोर्ट लाया गया।

इधर, दोनों अपराधियों के उपस्थापन को लेकर आरा कोर्ट की सुरक्षा सख्त कर दी गयी थी। शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ सिंह बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव, जबकि चंदन कुमार उर्फ प्रिंस कुमार वैशाली के विदुपुर थाने के मझौली गांव के निवासी हैं। दोनों फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद हैं। पुलिस की जांच में दोनों का तनिष्क शोरूम लूट कांड के मास्टरमाइंड के रूप में आया है।

पुलिस के अनुसार दोनों ने जेल से ही लूट की साजिश और पूरी प्लानिंग की थी। जांच के दौरान जेल में दोनों के पास से डिवाइस भी मिले थे, जिससे लूट कांड में दोनों की संलिप्तता साबित हो रही है। लूट कांड में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में भी दोनों का नाम आया था।

उस आधार पर पुलिस दोनों को केस में रिमांड करने और पूछताछ की तैयारी में जुटी है। उसे लेकर गत दिनों नगर पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी दी गई थी। 26 मार्च को दोनों के खिलाफ कोर्ट की ओर से प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था। उस आधार पर गुरुवार को दोनों को आरा के सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular