HomeNewsकरंट की चपेट में आने से किसान की मौत

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरवरपुर मिल्की गांव में शुक्रवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।

  • हाइलाइट:
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरवरपुर मिल्की गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरवरपुर मिल्की गांव में शुक्रवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरवारपुर मिल्की गांव निवासी स्व. रामगहन यादव के 56 वर्षीय पुत्र शिवजी यादव हैं। वह किसान थे।

इधर, जिप सदस्य भीम यादव ने बताया कि जोरवरपुर मिल्की सहित सभी क्षेत्र में बाढ़ का पानी आया हुआ है। उसी पानी में गांव में लगा ट्रांसफार्मर डूब गया है। इसे लेकर बिजली विभाग के लोगों से गांव वालों ने कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

शुक्रवार की शाम उनकी मवेशी बाढ़ के पानी में चली गई थी। जब वह उसे निकालने के लिए गए तो वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में एक पुत्र गोवर्धन यादव एवं एक पुत्री रिंकी देवी है। उसकी पत्नी शनिचरी देवी की करीब 12 वर्ष पूर्व स्वाभाविक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular