Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरआगरा से वैशाली (बिहार) ले जाया जा रहा था भारी मात्रा में...

आगरा से वैशाली (बिहार) ले जाया जा रहा था भारी मात्रा में विदेशी शराब

Shivpur: मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड के पास से एक 12 (बारह) चक्का ट्रक में रखे चुने का बोरे के आड़ में छिपा कर रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

  • हाइलाइट: Shivpur
  • ट्रक से 80 लाख का विदेशी शराब बरामद, झारखंड का तस्कर गिरफ्तार
  • जब्त ट्रक से कुल 19860 पीस में 6595.560 लीटर विदेशी शराब बरामद
  • आगरा से वैशाली (बिहार) ले जाया जा रहा था शराब का खेप
  • उत्पाद विभाग भोजपुर द्वारा मद्यनिषेध इकाई पटना की संयुक्त छापेमारी में मिली उपलब्धि

आरा। होली को लेकर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की आगरा की ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब वैशाली की ओर जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड के पास से एक 12 (बारह) चक्का ट्रक में रखे चुने का बोरे के आड़ में छिपा कर रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गय।

टीम ने मौके से ट्रक के चालक झारखंड राज्य के दुमका जिले के दुमका थाना अंतर्गत चिरूडीह गांव निवासी फारूख अंसारी का पुत्र नुरुल एजाम को गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त वाहन से कुल 19860 पीस में 6595.560 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य 80 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को आगरा से वैशाली (बिहार) ले जाया जा रहा था।

छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular