HomeNewsशाहपुर से शोभा देवी होंगी निर्दलीय प्रत्याशी, किया ऐलान-ए-जंग

शाहपुर से शोभा देवी होंगी निर्दलीय प्रत्याशी, किया ऐलान-ए-जंग

Shobha Devi -जनता व समर्थकों के दबाव में लड़ना पड़ रहा है चुनाव-शोभा देवी

शाहपुर की मासूम जनता के भावनाओं के साथ खेल रहे है मंटू तिवारी व भुअर ओझा-राकेश ओझा

शाहपुर: Shobha Devi- शाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय विशेश्वर ओझा की पत्नी शोभा देवी डेढ़ दशक के लंबे अंतराल के बाद इस बार पुनः चुनावी मैदान में उतरेंगी। हालांकि इस बार शोभा देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शाहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि जनता और समर्थकों के दबाव में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने को मजबूर होना पड़ा है। परंतु हमारी आस्था आज भी एनडीए में बसती है।

वही राकेश ओझा ने कहा कि विधायक मंटू तिवारी हो या फिर भुअर ओझा दोनो शाहपुर की मासूम जनता को मूर्ख बना रहे है और आपसी तालमेल बिठा कर भितरघात कर रहे है। शोभा देवी (Shobha Devi) के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद क्षेत्र मैं त्रिकोणीय मुकाबला होना लगभग तय माना जा रहा है। पहली बार शोभा देवी वर्ष 2005 में जदयू के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरी थी, राजद के प्रत्याशी शिवानंद तिवारी ने उन्हें हरा दिया था।

इसबार राजद प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक राहुल तिवारी व भाजपा के उम्मीदवार और दो बार प्रतिनिधित्व कर चुकी मुन्नी देवी भी एनडीए के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहेंगे। बावजूद इसके शोभा देवी इन दोनों प्रत्याशियों को टक्कर देने में मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही है जैसा कि लोग बता रहे है। पिछले विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान विशेश्वर ओझा भाजपा के प्रत्याशी थे। हालांकि उन्हें उक्त चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके कुछ माह बाद 12 फरवरी 2016 को उनकी हत्या हो गई। जिसके बाद से ही स्व विशेश्वर ओझा का पुत्र राकेश विशेश्वर ओझा पिता के विरासत को संभालते हुए सक्रिय राजनीति में मजबूती के साथ उभरे।

आश्चर्य है लालू यादव के पैतृक गांव विधानसभा में कभी नही जली लालटेन

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular