Homeआरा भोजपुरशाहपुरगर्लफ्रेंड से बात करने से रोकने पर साले ने जीजा को मारी...

गर्लफ्रेंड से बात करने से रोकने पर साले ने जीजा को मारी गोली

Sonu Thakur Injured: भोजपुर में रिश्तों का खूनी खेल: सोनू ठाकुर के बड़े भाई के साले साधु ठाकुर का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर फोन पर उससे बात किया करता था। सोनू ठाकुर ने उसे ऐसा करने से मना किया था।

  • हाइलाइट: Sonu Thakur Injured
  • जीजा के भाई की नसीहत साले को कतई पसंद नहीं आई
  • घात लगाकर अपने जीजा के भाई को अपना निशाना बनाया

आरा, भोजपुर। जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है। घटना शाहपुर प्रखण्ड अंतर्गत करनामेपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया मोड़ के समीप का है, जहाँ मामूली विवाद के चलते एक साले ने अपने ही जीजा के छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।

Sonu Thakur Injured : उत्तर प्रदेश के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी

जख्मी युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी देव कृष्णा ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र सोनू ठाकुर के रूप में हुई है। सोनू बैरिया में अपनी दूध की डेयरी का संचालन करते हैं। रविवार की सुबह जब वे किसी कार्यवश ओझवलिया मोड़ के पास से गुजर रहे थे, तभी उन पर उनके बड़े भाई के साले साधु ठाकुर द्वारा गोली चला दी गई। गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

लड़की से प्रेम प्रसंग का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस खूनी संघर्ष के पीछे का कारण एक निजी पारिवारिक विवाद है। बताया जा रहा है कि सोनू ठाकुर के बड़े भाई के साले साधु ठाकुर का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर फोन पर उससे बात किया करता था। सोनू ठाकुर ने उसे ऐसा करने से मना किया था। हालांकि, यह नसीहत साले को कतई पसंद नहीं आई और उसके मन में अपने जीजा के भाई के प्रति आक्रोश भर गया। इसी प्रतिशोध की भावना के चलते उसने ओझवलिया मोड़ के पास घात लगाकर अपने जीजा के भाई को अपना निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। करनामेपुर थाना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। जख्मी सोनू ठाकुर को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली लगने के कारण वे गंभीर रूप से आहत हैं, लेकिन उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की टीम द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी व हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular