HomeNewsभोजपुर में शौच करने गयी विधवा की गला रेत कर हत्या

भोजपुर में शौच करने गयी विधवा की गला रेत कर हत्या

सिकरहट्टा थाना के पनवारी (Sikarhatta Panwari) गांव की रविवार की रात की घटना

आरा। भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव (Sikarhatta Panwari) में एक विधवा की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। उसका शव सोमवार की सुबह घर के बगल में स्थित धान के खेत से मिला। वह रविवार की रात शौच करने गयी थी। उसके बाद से घर नहीं लौट सकी। मृत महिला पनवारी गांव निवासी सियाराम पासवान की विधवा निर्मला कुंअर है।

jay kumar

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं सोमवार की सुबह होते ही विधवा की हत्या की खबर से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत महिला के पुत्र संजीत कुमार ने बताया कि उसकी मां रविवार की शाम करीब 7 बजे शौच करने के लिए निकली थी। रात में वह वापस घर नही लौटी। तो काफी खोजबीन की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

सोमवार की सुबह गांव स्थित धान के खेत से मिला विधवा का शव

पुत्र ने गांव के ही चार लोगों पर जमीन विवाद में हत्या करने का लगाया आरोप

सोमवार की सुबह Sikarhatta Panwari गांव के लोगों से सूचना मिली की एक धान के खेत में एक महिला का शव है। इसकी सूचना मिलने पर वे लोग वहां पहुंचे और उसकी पहचान की। संजीत कुमार ने बताया कि उसका गांव के ही चार लोगों से जमीन को लेकर पूर्व से विवाद है। उसी विवाद में हत्या किये जाने की आशंका है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। इधर, हत्या के बाद महिला के घर में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि महिला को तीन पुत्र संजीत, चंदन, कुंदन व चार पुत्री सोनाली, छोटी, किरण व रिमझिम है। उसके पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है।

अभिनेता सोनू सूद की पहल पर आरा की छात्रा को मिली नयी जिंदगी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular