Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं उप चुनाव के लिए छह ने कटायी नाजीर रसीद

शाहपुर नपं उप चुनाव के लिए छह ने कटायी नाजीर रसीद

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में वार्ड-07 एवं वार्ड-08 लिए चौथे दिन भी कोई नामांकन की सूचना नहीं है।

By-Election Shahpur NP: नगर पालिका उप निर्वाचन 2025- भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में वार्ड-07 एवं वार्ड-08 लिए चौथे दिन भी कोई नामांकन की सूचना नहीं है।

  • हाइलाइट्स:By-Election Shahpur NP
    • वार्ड संख्या-07 से आरती पांडेय, मधुबाला देवी सहित 04 उम्मीदवारों ने कटायी नाजीर रसीद
    • वार्ड संख्या-08 में रीना देवी और उर्मिला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए कटायी नाजीर रसीद

आरा/शाहपुर: नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए चौथे दिन भी कोई नामांकन की सूचना नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि वार्ड पार्षद के दो रिक्त पदों के लिए अंतिम दिनों में नामांकन की होड़ मचेगी। हालांकि अबतक वार्ड पार्षद पद के लिए छः उम्मीदवारों ने नाजीर रसीद कटायी है।

शनिवार यानी चौथे दिन आरती पांडेय ने वार्ड संख्या-07 से वार्ड पार्षद पद के लिए नाजीर रसीद कटाया। इससे पहले मधुबाला देवी सहित दो अन्य महिला उम्मीदवारों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नाजीर रसीद कटायी है। वार्ड संख्या-07 के उप चुनाव लिए अब तक कुल 04 उम्मीदवारों ने नाजीर रसीद प्राप्त किया है।

इधर, वार्ड संख्या -08 में रीना देवी और उर्मिला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए नाजीर रसीद कटायी है। वहीं दो अन्य उम्मीदवार के भी वार्ड पार्षद उपचुनाव में दिलचस्पी के कारण उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अबतक उपरोक्त नामित केवल दो महिला उम्मीदवार ने नाजीर रसीद कटाया है।

मालूम रहे की शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 एवं वार्ड संख्या-08 में पार्षद की सदस्यता निर्वाचन आयोग द्वारा रद्द कर देने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular