Homeबिहारआरा भोजपुरगेहूं खरीद की धीमी प्रगति पर भोजपुर डीएम ने जताई गहरी नाराजगी

गेहूं खरीद की धीमी प्रगति पर भोजपुर डीएम ने जताई गहरी नाराजगी

भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई

wheat procurement: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई।

  • हाइलाइट:wheat procurement
    • जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा:
    • भोजपुर जिले में 136.30 एम.टी. गेहूँ की अधिप्राप्ति हुई है
    • 1140 किसानों द्वारा गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु निबंधन कराया गया है

आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भोजपुर जिले में 136.30 एम.टी. गेहूँ की अधिप्राप्ति हुई है। इस संबंध में यह भी बताया गया कि जिले के अंतर्गत 1140 किसानों द्वारा गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु निबंधन कराया गया है।

भोजपुर डीएम ने तनय सुल्तानिया गेहूँ अधिप्राप्ति में अपेक्षित प्रगति में कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कैम्प तथा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के माध्यम से विशेष रूप से निबंधित किसानों से संपर्क स्थापित करें, अधिप्राप्ति को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करें तथा किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें।

धान अधिप्राप्ति के क्रम में बताया गया कि कुल अधिप्राप्त धान के समानुपात में 54.37 प्रतिशत सी.एम.आर. (चावल) की आपूर्ति कर दी गई है। जिला पदाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि एस.टी.आर. निर्गत होने के तीन दिनों के भीतर सी.एम.आर. आपूर्ति नहीं करने वाले मिलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसके लिए जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया।

साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि मिलों को अबाधित रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा कसाप सी.एम.आर. संग्रहण केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था की जाए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा, जगदीशपुर एवं पीरो), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम, भोजपुर) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular