Homeबिहारआरा भोजपुरलहरपा के पीड़ित परिवारों से मिले तेजस्वी यादव, न्याय का दिया भरोसा

लहरपा के पीड़ित परिवारों से मिले तेजस्वी यादव, न्याय का दिया भरोसा

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर हमला करते हुए कहा कि वे राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

Tejashwi Yadav – Laharpa: तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर हमला करते हुए कहा कि वे राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट:Tejashwi Yadav – Laharpa
    • बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार को लहरपा गांव पहुंचे

आरा: भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के गड़हनी थाना क्षेत्र स्थित लहरपा गांव में हाल ही में तीन लोगों की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। इस जघन्य अपराध से आहत बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार को लहरपा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहायता और न्याय का भरोसा दिलाया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घटना बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे सामंती और आपराधिक तत्व खुलेआम अपराध कर रहे हैं और प्रशासन उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर हमला करते हुए कहा कि वे राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में मुख्य आरोपी को दस दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो भोजपुर जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में गरीबों और आम लोगों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। सत्ता का संरक्षण अपराधियों को मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ संघर्ष करें।

तेजस्वी यादव के साथ इस मौके पर राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, जिला प्रभारी शिवचंद्र राम, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, अरुण यादव, पूर्व विधायक अनवर आलम, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, फूलवंती देवी, प्रवक्ता आलोक रंजन, इंजीनियर रवि आनंद, अमित ठाकुर समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई को केवल लहरपा गांव तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पूरे बिहार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular