HomeNewsबिहारसर्पदंश का कहर - एक की मौत, तीन की हालत बिगड़ी

सर्पदंश का कहर – एक की मौत, तीन की हालत बिगड़ी

Snakebite-बस से निचे उतरते ही कंडक्टर को सांप ने डंसा

भोजपुर जिले के नारायणपुर, सहार, मुफस्सिल एवं बक्सर जिले की घटना

विषैले सांप के डंसने से एक की मौत, तीन की हालत बिगड़ी, एक पटना रेफर

खबरे आपकी आरा। भोजपुर एवं बक्सर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डंसने से एक की मौत हो गई।जबकि तीन की हालत काफी बिगड़ गई। इनमें से एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पहली घटना भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव की है। जहां विषैले सांप के डंसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक वरुणा गांव निवासी महेंद्र यादव है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह जब अपने घर में सोए था। तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गए। मृतक के परिवार में पत्नी धनकेसिया देवी, तीन पुत्र उमा, मुन्ना एवं उपेंद्र है।

पढ़े- निगरानी की टीम ने घूसखोर सीडीपीओ के साथ एक सहायिका को भी दबोचा

खेत में घूमने गया था रंजीत विषैले सांप ने डंस लिया

Snakebite दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुरौंधा गांव की है। जहां मंगलवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से किशोर की हालत काफी बिगड़ गई। उक्त किशोर दुरौंधा गांव निवासी मिथिलेश चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत चौधरी है। वह सुबह खेत में घूमने गया था। उसी बीच विषैले सांप ने डंस लिया।

विषैले सांप के डंसने से एक किशोरी की हालत बिगड़ गई

Snakebite तीसरी घटना सहार थाना क्षेत्र के नाढी गांव की है। जहां सोमवार की रात विषैले सांप के डंसने से एक किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी नाढी गांव निवासी 17 वर्षीया रूपांती कुमारी है। वह सोमवार की रात जब अपने घर में सोई थी। उसी बीच विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराने गांव में ही ले गए। लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ तब इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये।

Snakebite
Snakebite

पढ़े- आरा सदर अस्पताल बना अखाड़ा: दो डॉक्टरों के प्राइवेट स्टाफ में भिड़ंत

बक्सर के दलसागर के समीप बस कंडक्टर को सांप ने डंसा

Snakebite चौथी घटना बक्सर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के दलसागर गांव की है। जहां विषैले सांप के डंसने से एक बस कंडक्टर की हालत काफी बिगड़ गई। उसके साथ रहे कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उक्त कंडक्टर बिहिया थाना क्षेत्र के चना केवटिया गांव निवासी शेषनाथ सिंह का पुत्र प्रदुमन सिंह है। वह बस में कंडक्टर का काम करता है। आज सुबह वह बस में सवारी के साथ बक्सर गया हुआ था। बक्सर से पहले दलसागर गांव के समीप जब बस रुका, तो वह नीचे उतरा गया। उसी बीच विषैले सांप ने उसे डंस लिया।

पढ़े- बाबू भरोसा से पेट ना भरेला। सब खाए के समान खतम हो गइल बा। अब त पइसो नइखे की किनाई

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular