Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में किशोरी को विषैले सांप ने...

बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में किशोरी को विषैले सांप ने डंसा

Sneha Paiga: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना खरौनी गांव में शनिवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से ननिहाल आयी किशोरी की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Sneha Paiga
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

24 मई, आरा। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना खरौनी गांव में शनिवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से ननिहाल आयी किशोरी की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृत किशोरी बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा निवासी शेषनाथ पासवान की 12 वर्षीया पुत्र स्नेहा कुमारी है। वह पांचवी कक्षा की छात्रा थी।

इधर, मृत किशोरी के मामा मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि उनके घर में शादी थी। जिसको लेकर दो महीना पहले वह अपने घर से ननिहाल आई थी। शनिवार की सुबह जब सो कर उठी और घर में ही बाथरूम जा रही थी। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई।

घर के लोगों द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। तब वे घर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है की मृत किशोरी अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी। वह अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसके परिवार में मां बिंदा देवी व दो भाई रितिक एवं बंटी है। घटना के बाद मृत किशोरी के घर में हाहाकार मच गया। उसकी मां बिंदा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular