HomeUncategorizedआराः संपत्ति के विवाद में बेटे ने मां-बाप को पीटा

आराः संपत्ति के विवाद में बेटे ने मां-बाप को पीटा

Son beat up parents in property dispute
Son beat up parents in property dispute

घायल दंपति का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

शहर के नवादा थान क्षेत्र के न्यू बहिरो गांव की घटना

आरा (संवाददाता मो. वसीम)। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो गांव में संपत्ति विवाद को लेकर कलयुगी बेटे ने अपने मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी। इसमे दोनो घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायलों में जगमोहन सिंह व उनकी पत्नी सुशीला देवी हैं। जख्मी दंपती ने बताया कि कुछ दिनो से संपत्ति को लेकर बेटे से अनबन चली आ रही थी। शनिवार को बेटा घर में हंगामा कर रहा था। इसका विरोध करने पर उसने अपने ससुराल वालों को बुला लिया। इसके बाद साथ मिलकर पिटाई कर दी। इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है।

Bijay singh
jay kumar

Most Popular