Homeआरा भोजपुरकोइलवरनाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Son River Boat : सोन नदी मे सुरौंधा टॉक के पास (थाना-कोइलवार) नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

  • हाइलाइट : Son River Boat
  • उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था शराब
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख आंका गया

आरा। मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की गंगा नदी के रास्ते शराब का परिवहन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम नदी में लगातार गश्ती कर रही थी, गश्ती के दौरान एक नाव को शक के आधार पर जाँच किया गया, सोन नदी मे सुरौंधा टॉक के पास (थाना-कोइलवार) में जांच करने पर नाव में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों का पता कर विधि सम्मत कार्यवाई की जाएगी। उक्त नाव से कुल 2112 पीस में कुल 825.600 लीटर है। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख के करीब आंका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular