Homeआरा भोजपुरकोइलवरसोनाली सिंह का सम्मान, समाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा ने बताया प्रखर महिला

सोनाली सिंह का सम्मान, समाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा ने बताया प्रखर महिला

समाजसेविका सोनाली सिंह को सामाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

Sonali Singh honored: आरा शहर के मझौंवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा ने रविवार को कोईलवर के धनडींहा गांव जाकर समाजसेविका सोनाली सिंह से मुलाकात की।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Sonali Singh
    • समाजसेविका सोनाली सिंह से मिले समाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा
    • भोला शर्मा ने बूके तथा उनकी पत्नी संगीता देवी ने अंग वस्त्र देकर सोनाली सिंह को किया सम्मानित

आरा/कोईलवर: समाजसेविका सोनाली सिंह को सामाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। आरा शहर के मझौंवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा ने रविवार को कोईलवर के धनडींहा गांव जाकर समाजसेविका सोनाली सिंह से मुलाकात की। भोला शर्मा ने अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ मिलकर श्रीमती सिंह को को पुष्पगुच्छ (बूके) और अंग वस्त्र भेंट कर उनके समाज सेवा के प्रति समर्पण को सराहा और उनका अभिनंदन किया।

इस सम्मान से अभिभूत सोनाली सिंह की प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी। भोला शर्मा ने श्रीमती सिंह को एक प्रखर महिला बताते हुए कहा कि वह समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर भोला शर्मा ने आरा और बड़हरा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर श्रीमती सिंह के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने उन्हें क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भी अवगत कराया। महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं सुझावों के लिए समाजसेविका सोनाली सिंह ने समाजिक कार्यकर्ता भोला शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular