Homeबिहारआरायूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन शाहाबाद ईकाई का चुनाव सम्पन्न

यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन शाहाबाद ईकाई का चुनाव सम्पन्न

डाॅ. सतीश सिन्हा अध्यक्ष एवं सोनू कुमारी सचिव बनी

Youth Hostels: आरा शहर के शिवगंज स्थित होटल शांति राज में रविवार को यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया शाहाबाद ईकाई की त्रिवार्षिक बैठक एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: Youth Hostels
    • डाॅ. सतीश सिन्हा अध्यक्ष एवं सोनू कुमारी सचिव बनी
    • तीन सत्रों में आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रथम सत्र में हुआ चुनाव
    • तृतीय सत्र में हुआ भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम

Youth Hostels आरा। शहर के शिवगंज स्थित होटल शांति राज में रविवार को यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया शाहाबाद ईकाई की त्रिवार्षिक बैठक एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में चुनाव यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाहाबाद इकाई का त्रिमासिक चुनाव हुआ, जिसकी अध्यक्षता बिहार शाखा के चेयरमैन मोहन कुमार ने की। चुनाव में अध्यक्ष डाॅ. सतीश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा,
उपाध्यक्ष डाॅ. अरशद एकराम, चेयरमैन रमाकांत सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्वेता कुमारी एवं संगठन सचिव डॉ. रोहित कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

बिहार राज्य शाखा के चेयरमैन श्री मोहन कुमार मौजूद रहे। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए राज्य शाखा से अभिजीत पाण्डेय और अनिल कुमार को प्रर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव पदाधिकारी डाॅ. अरूण कुमार ने सभी को निर्वाचन घोषित किया। सोनू कुमारी को सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान ग्यारह सदस्यों का कार्यकारणी समिति का गठन किया गया।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. सतीश कुमार सिंह एवं संचालन प्रियंका नाथ ने की। इस दौरान अजय जैन ने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाहाबाद इकाई की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि अब तक 250 लोगों ने ट्रैकिंग कैंप किया है। 2024 में 54 लोगों ने ट्रैकिंग किया, जिसमें 24 महिलाएं हैं। एक दर्जन से अधिक ट्रैकिंग कैंप करने वाले लोकनाथ सिंह ने अपने अनुभव को शेयर किया। डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा ने यूथ हॉस्टल के बारे में जानकारी दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव सोनू कुमारी ने किया।

तृतीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार राज्य शाखा के अध्यक्ष मोहन कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. सतीश कुमार सिंह, शिबू कुमार, डॉ. मदन मोहन द्विवेदी ने एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन रमाकांत सिंह ने किया इस अवसर पर सचिव सोनू कुमारी, अजय जैन, मुन्ना कुमार, प्रीत राज,मधुरेन्द सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, रीतु सिन्हा, हीरा कुमारी, प्रियंका नाथ, जैनेन्द्र कुमार, अखौरी रविन्द्र कुमार, शिबू कुमार, रौशन कुमार एवं प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular