Homeधर्मभगवान नटखट गोपाल की अपरंपार है लीला

भगवान नटखट गोपाल की अपरंपार है लीला

Sonbarsa Charpokhari-चरपोखरी के सोनबरसा स्थित श्रीतोताद्री मठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव छठी समपन्न

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा स्थित श्रीतोताद्री मठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में बड़े ही धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। मठ के पीठाधीश्वर श्री महंत स्वामी रघुनाथ आचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में छठी आयोजित हुआ। पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

समारोह में भक्तों को संबोधित करते हुए महाराज ने भगवान नटखट गोपाल को परम दयालु बताते हुए कहा कि इनकी लीला अपरंपार है। भगवान श्री कृष्ण की कृपा अपने भक्तों पर सदा बनी रहती है। क्योंकि वे दिनदयालु भी माने जाते हैं। वे हर समय अपने भक्तों पर कृपा बरसाते रहते हैं और दुष्टों का संहार करते हुए सृष्टि में मानव कल्याण के रचयिता के रूप में उनकी ख्याति है।

श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठी महोत्सव में आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोगों ने वहां पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कृष्ण छठी महोत्सव में जिले के कोने-कोने से लोगों ने पहुंचकर इस उत्सव को महोत्सव में बदल दिया। पढ़ें- राखी के दिन नाग-नागिन लेकर बहन के घर पहुंचा था भाई, नागिन ने डसा

Sonbarsa Charpokhari
Sritotadri Math Sonbarsa Charpokhari

Sonbarsa Charpokhari-उपस्थित लोगों में डब्लू राय, मनोज सिंह, अनिल मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष ललित नारायण मिश्रा, पंचायत के मुखिया सरिता देवी, सुनील मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, सोनू मिश्रा, राजेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, द्वारिका मिश्रा, छोटे सिंह, पप्पू मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, संतोष मिश्रा, राकेश सिंह, बबलू मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, भवेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, सोनू मिश्रा, विवेक मिश्रा, चक्रपाणि मिश्रा, राहुल मिश्रा, रोहित मिश्रा, कुंडल मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, वरुण मिश्रा, संटू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, गोपी महाराज, कुरेश वैदिक, आनंद, गोविंद, वेंकटेश, अभिषेक, नीतीश समेत कई लोग शामिल थे।

पढ़ें- अस्पताल पहुंच सीएम नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद की बीमार पत्नी का जाना हाल

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular