Chhathi Mayya – चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रतियो ने किया खरना
शुद्ध आटे से बनी रोटी, चावल, दूध एवं गुड़ से निर्मित खीर का प्रसाद बनाकर किया ग्रहण
शुक्रवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करेंगे व्रती
शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ संपन्न होगा छठ
Chhathi Mayya आरा। लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने खरना किया। छठ व्रतधारियो ने गुरुवार की शाम स्नान किया। उसके बाद पीला वस्त्र धारण कर भगवान भास्कर को स्मरण कर प्रणाम किया। तत्पश्चात शुद्ध गेहूं के आटे से बनी रोटी, चावल, दूध एवं गुड़ से निर्मित खीर का प्रसाद बनाया। प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात चंद्रमा को नमन करने की परंपरा है। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। खरना का प्रसाद आसपास के लोगों के बीच वितरित किया गया। कुछ लोगों ने व्रतधारियों के घर जाकर खरना का प्रसाद खाया। शुक्रवार को छठ व्रतधारी घर की छत, नदी, तालाब आदि घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करेंगे। वहीं शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।
Leh border – भोजपुर के फौजी जवान की ड्यूटी के दौरान बर्फ में दब जाने से चली गयी जान
police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप


