HomeNewsबिहारपूर्व के विवाद में युवक को चाकू मार किया घायल, काट डाली...

पूर्व के विवाद में युवक को चाकू मार किया घायल, काट डाली नाक

जानकारी के अनुसार घायल युवक चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी श्रद्धानंद राम के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है।

Sonu Kumar of Sundara village : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पूर्व के विवाद के चलते एक युवक को चाकू मार दी गई।

  • हाइलाइट: Sonu Kumar of Sundara village
    • पूर्व के विवाद में युवक को मारा चाकू
    • संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पूर्व के विवाद के चलते एक युवक को चाकू मार दी गई। यह वारदात बुधवार की शाम बिछिआंव गांव स्थित बरखंडी बाबा के पास हुई। घायल युवक के नाक पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी श्रद्धानंद राम के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है।

इधर, सोनू कुमार ने इस घटना के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व उसकी कुंदन नामक एक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम, सोनू कुमार पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव अपने ननिहाल जा रहा था। इसी दौरान, बिछिआंव गांव में बरखंडी बाबा के निकट जैसे ही दोनों आमने-सामने आए, उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बात बढ़ने पर, कुंदन ने अचानक चाकू निकाला और सोनू के नाक पर वार कर दिया। इस हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी सोनू कुमार ने स्पष्ट रूप से कुंदन कुमार पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular