HomeNewsबिहारकोईलवर थाना क्षेत्र के पुरदिलगंज गांव में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट

कोईलवर थाना क्षेत्र के पुरदिलगंज गांव में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट

कोईलवर थाना क्षेत्र के पुरदिलगंज गांव में बुधवार को मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और टीका-टिप्पणी को लेकर शुरू हुई बहस लाठी-डंडे की मारपीट में बदल गई।

Purdilganj : सभी घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों को हाथ, पैर व सिर में चोट लगी है।

  • हाइलाइट: Purdilganj
    • पुरदिलगंज में दो पक्षों में भिड़ंत, नौ लोग घायल
    • गाली-गलौज और टीका-टिप्पणी को लेकर हुआ मारपीट, दो गिरफ्तार

आरा। कोईलवर थाना क्षेत्र के पुरदिलगंज गांव में बुधवार को मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और टीका-टिप्पणी को लेकर शुरू हुई बहस लाठी-डंडे की मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के चार लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों को हाथ, पैर व सिर में चोट लगी है। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि घटना दो पक्षों सुरेश राय और कृष्णचंद्र राय के बीच हुई। दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी, गाली-गलौज को लेकर आपसी विवाद और तनाव चल रहा था, उन्होंने बताया कि वादी सुरेश राय के बयान पर 20 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं, दूसरे पक्ष के कृष्ण चंद्र राय के बयान पर 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक पक्ष के सुरेश राय तथा दूसरे पक्ष के भारत राय शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती जारी है। मामले की जांच जारी है तथा आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular