Monday, December 8, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारछात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में नि:शुल्क सहायता प्रदान करती है यह संस्था-...

छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में नि:शुल्क सहायता प्रदान करती है यह संस्था- इंदू देवी

आरा शहर के महादेवा रोड स्थित मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र कुशल युवा कार्यक्रम का आज 21वीं वर्षगांठ मनाया गया।

Dr. PC Computer Arrah: महापौर ने कहा कि यह संस्था बधाई की पात्र है, जो लगातार 21 वर्षों से आप लोगों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है।

  • हाइलाइट:
    • डॉ. पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का 21वीं वर्षगांठ मना
    • 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो एवं मैडल से किया गया सम्मानित

Dr. PC Computer Arrah: आरा शहर के महादेवा रोड स्थित मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र कुशल युवा कार्यक्रम का 21वीं वर्षगांठ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण एवं केक काटकर किया गया। मुख्य अतिथि महापौर इंदु देवी, विशिष्ट अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक, संस्था की प्रबंध निदेशिका मालती गुप्ता, संस्था के सचिव सह साइबर क्राइम एनालिस्ट सत्य प्रकाश, डॉक्टर पीसी के निदेशक डॉ. विकास कुमार, जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार एवं राकेश कुमार, विभु जैन, साकेत, प्रशांत, उमंग, लाली सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान संस्था के प्रंबध निदेशिका मालती गुप्ता के द्वारा अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया गया।

इस मौके पर महापौर इंदु देवी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक के द्वारा संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। महापौर ने कहा कि यह संस्था बधाई की पात्र है, जो लगातार 21 वर्षों से आप लोगों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। हम सभी को गर्व है कि ऐसी संस्था हमारे शहर में है, जो लगातार छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में नि:शुल्क सहायता प्रदान करती है। जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने कहा कि यह संस्था सभी निर्धारित कार्यक्रमों में अपना बेस्ट देकर बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद करती है।

जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार ने छात्रों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी, जिसमें कि बच्चे भाग लेकर के अपने भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं। धन्यवाद देते हुए जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि यह संस्था शिक्षा देने के साथ-साथ जॉब प्लेसमेंट देने का भी कार्य करती है जिसमें की जिला में लगाए जा रहे जॉब कैंप में से 80 प्रतिशत रिक्तियां इसी संस्था के द्वारा भरी जाती हैं, जिसके लिए यह संस्था बधाई की पात्र है।

निदेशक डॉ. विकास कुमार ने संस्था के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर लगभग 200 से अधिक नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त किए हुए छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो एवं मैडल से सम्मानित किया गया। जिसमें की फील्ड टेक्निशियन कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त रिया कुमारी, साक्षी नारायण एवं राजकुमारी को प्रमाण-पत्र शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कुशल युवा कार्यक्रम में प्रथम स्थान शाहीन प्रवीण, द्वितीय स्थान नंदनी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर रहे आलोक कुमार को प्रमाण पत्र शील्ड एवं मोमेंटो देकर के सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्रों में सबा खातून, स्नेहा सिंह, निधि कुमारी, सुप्रिया, प्रिया, रश्मि, पल्लवी, खुशबू, विशाल, प्रज्ञा, निधि, मधु, निशा, नेहा, खुशी पांडेय, नेहा पांडेय, खुशी, समीर, प्रियंका, रिशु इत्यादि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव, अर्पिता, दुर्गा, प्रमोद, रोहित, मृगांशी, शांभवी, अरिहंत, आशा, निधि, शिल्पी, विष्णु, शरबाज, रुपेश, अमन, राहुल, हर्ष, आदित्य, बलिराम, विकी, रिशु इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular