HomeNewsपति ने साथ ले जाने से किया मना, तो महिला ने लगा...

पति ने साथ ले जाने से किया मना, तो महिला ने लगा ली आग

Sonvarsha OP मोडीहा गांव में महिला द्वारा खुदकुशी का प्रयास

झुलसी महिला का आरा सदर अस्पताल में कराया कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी आरा। पति द्वारा अपने साथ रखने से मना कर दिये जाने से नाराज एक महिला ने आग लगा ली। इसमें वह बुरी तरह झुलस गयी, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। झुलसी महिला धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव निवासी हरेंद्र बिंद की 30 वर्षीया पत्नी धनपति देवी है। वह फिलहाल अपने मायके बक्सर के Sonvarsha OP सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के मोडीहा गांव में रहती थी। गुरुवार की सुबह उसके द्वारा वहीं पर खुद को आग लगा खुदकुशी करने का प्रयास किया गया है।

Sonvarsha OP
महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन उसका पति हर चार दिन के बाद उसे उसके मायके छोड़ देता हैं। वापस ससुराल भी नहीं ले जाता हैं। चार दिन पूर्व भी उसके पति द्वारा उसे मायके में घर के बाहर छोड़ दिया गया। उसके बाद पति चला गया।

पढ़ें- SP Vinay Tiwari मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चा में आये थे

सोनवर्षा ओपी के मोडीहा गांव में गुरुवार की सुबह की घटना

महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन उसका पति हर चार दिन के बाद उसे उसके मायके छोड़ देता हैं। वापस ससुराल भी नहीं ले जाता हैं। चार दिन पूर्व भी उसके पति द्वारा उसे मायके में घर के बाहर छोड़ दिया गया। उसके बाद पति चला गया। गुरुवार की सुबह ससुराल जाने को लेकर वह फोन पर अपने पति से बात कर रही थी। तभी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने खुद को आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular