Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरभोजपुर में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन जख्मी

भोजपुर में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन जख्मी

South Ekouna: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में शुक्रवार की दोपहर गोबर थापने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

  • हाइलाइट: South Ekouna
  • गोबर थापने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन जख्मी
  • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में शुक्रवार दोपहर की घटना

आरा। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में शुक्रवार की दोपहर गोबर थापने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से दो महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी मुंद्रिका महतो, उनकी पत्नी चिंता देवी व पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष उसी गांव के निवासी रघुनंदन महतो, उनकी पत्नी उर्मिला देवी एवं पुत्री बबीता कुमारी शामिल है।

बताया जाता है कि उर्मिला देवी द्वारा गोबर दीवार पर थापा जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के मुद्रिका महतो के लड़के प्रिंस कुमार द्वारा मना करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चलाईं, जिसमें दोनों पक्षों से सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular