Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeमनोरंजनकला कौशलचार सौ बच्चियों ने एक साथ डांडियां प्रस्तुत कर बांधा समां

चार सौ बच्चियों ने एक साथ डांडियां प्रस्तुत कर बांधा समां

Dandiya: आरा शहर के शुभ नारायण नगर विद्यालय शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के मौके पर ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चियों द्वारा देवी गीत झिझिया एवं डांडिया नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी।

  • हाइलाइट: Dandiya
  • अलग-अलग ग्रुपों में बंटकर किया डांडियां, शिक्षिकाओं ने भी दिया साथ
  • विजय की कामना के लिए मां दुर्गा की होती है अराधना-डाॅ. अर्चना
  • प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का उद्घाटन
  • शारदीय नवरात्र के अवसर पर संभावना आवासीय उवि परिसर में ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम हुआ आयोजित

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर विद्यालय शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के मौके पर ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चियों द्वारा देवी गीत झिझिया एवं डांडिया नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी। विद्यालय की 400 बच्चियों ने ग्रुपों में बंटकर एक साथ डांडिया की प्रस्तुति दी, जिसमें स्कूल की प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग दिया। झिझियां एवं डांडिया की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

‘जय माता दी’ एवं मां आरण्य देवी की जयकारे से पुरा ईलाका गूंज उठा। इसके पूर्व ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सह नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, सदस्य राम कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अवधेश पांडेय, डी. राजन, डॉ. कृष्ण कुमार, हरेंद्र यादव, ओपी कश्यप, अविनाश कुमार एवं अखिलानंद ओझा आदि ने संयुक्त रूप से किया।

Dandiya : हर एक बच्ची मां दुर्गा का रूप है- डॉ. अर्चना सिंह

इसके बाद मां दुर्गा का पूजन, माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि हर एक बच्ची मां दुर्गा का रूप है। यह रूप उनके अपने संस्कार और संस्कृति से है। उन्होंने कहा कि जब विजय की कामना होती है। तब मां की आराधना होती है। हमारे देश में अनेकता में एकता पाई जाती है। बुराई पर अच्छाई के विजय के रूप में दशहरा पर्व मनाया जाता है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना में ही भावना की अभिव्यक्ति है।

इसके बाद विद्यालय की छात्राओं का मां दुर्गा की आरती “जय अंबे गौरी’…. की प्रस्तुति देकर माहौल भक्ति में कर दिया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा देवी गीत “आपन बालक जनी सेवका के सरधा….”, झिझियाॅं नृत्य “तोहरे भरोसे बरम बाबा”…, माता भजन “बुढ़िया के भेस ध के अइली”….. डांडिया नृत्य “ढ़ोलीरा-ढ़ोलीरा”…., माता भजन “सायर शीतला फूलमती”….. डांडियाॅ नृत्य “पूनम की रात में सखियों”….., डांडिया नृत्य “आई गई रात”…. में प्रस्तुति देकर माहौल को भक्ति में कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कला यात्रा ‘सर्जन न्यास’ के द्वारा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह को अंग वस्त्र एवं देवी की पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय की प्राचार्या एवं निदेशक ने कार्यक्रम में अतिथि नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य को अंग वस्त्र एवं डांडियां देकर सम्मानित किया। संचालन वरीय शिक्षक अरविंद कुमार ओझा, छात्रा साक्षी राज एवं सुहानी दुबे ने की। गीत संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन एवं महेंद्र शर्मा ने की।

कोरियोग्राफी नृत्य शिक्षक चिंटू कुमार एवं मंच साज सज्जा कला शिक्षक संजीव कुमार एवं विष्णु शंकर ने किया। माता का भजन “जय अम्बे गौरी”…. विद्यालय की छात्रा प्रियांशी सिंह, मीनाक्षी पांडेय, सौम्या सिंह, सलोनी कुमारी, अर्पिता केसरी, अनन्या केसरी, सिक्षम, वंदना कुमारी, अर्चना चौधरी, श्रेयांग्नी, कृतिका कुमारी, प्रतिज्ञा सिंह, तपस्या भारद्वाज, सारिका सिंह, श्रेया, सृष्टि, ज्ञानी, वैष्णवी सिंह एवं अर्पिता कुमारी ने प्रस्तुत किया।

वहीं झिझियां “नृत्य तोहरे भरोसे बरम बाबा…” आर्या, शिवांगी, प्रिंसी, निकिता, मनीषा, विद्या, सभ्यता, सभांगी, अशी, संस्कृति, इशिका, सुप्रिया, निधि, अदिति ने प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय में बना दिया। Dandiya डांडिया नृत्य ढोलीरा-ढ़ोलीरा… को आर्या, प्राची, मानवी, शिवांगी, अदिति, एंजेल, श्रुति, मनीषा ने प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular