Avadhesh Dixit आरा। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा रविवार को कोइलवर, चांदी, गीधा और बबुरा थाना क्षेत्र के यातायात व जाम की समस्या का जायजा लिया। इस दौरान मनभावन मोड़, सकड्डी बाइपास मोड़ एवं कुल्हड़िया टोल गेट का भ्रमण कर यातायात एवं जाम की समस्या का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
इसके साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजीत कुमार सिंह के अलावे गीधा, कोइलवर, चांदी और बबुरा थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित रहें।







