HomeNewsएएसआई के पद पर पदोन्नत पुलिस जवानों के कंधों पर लगा 'सिंगल...

एएसआई के पद पर पदोन्नत पुलिस जवानों के कंधों पर लगा ‘सिंगल स्टार’

Promoted to ASI: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने पदोन्नत सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं कर्तव्यनिष्ठ भविष्य की कामना की।

  • हाइलाइट: Promoted to ASI
  • पुलिस अधीक्षक राज ने सिंगल स्टार लगाकर जवानों को किया सम्मानित

आरा। भोजपुर जिले में पुलिस प्रशासन के लिए आज शनिवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह, जिसमें पीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण कर एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस जवानों के कंधों पर ‘सिंगल स्टार’ लगाकर उन्हें पद की गरिमा और नई जिम्मेदारियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं कर्तव्यनिष्ठ भविष्य की कामना की। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियों का दायरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में अपना अहम योगदान देंगे।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पदोन्नत जवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु और साइबर डीएसपी स्नेह सेतू के साथ-साथ पुलिस विभाग के अन्य सम्मानित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular