HomeNewsबिहार44 वें अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं पुलिस मीट 2025-26 में भाग...

44 वें अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं पुलिस मीट 2025-26 में भाग लेंगी भोजपुर टीम

Horse riding competition: ग्वालियर स्थित टेकनपुर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स अकादमी में आगामी 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होगी प्रतियोगिता

  • हाइलाइट: Horse riding competition
  • भोजपुर एसपी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना

आरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टेकनपुर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स अकादमी में आगामी 15 से 17 फरवरी तक 44 वें अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं पुलिस मीट 2025-26 का आयोजन किया गया है। जिसमें भोजपुर पुलिस की अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस बल के जवान भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में बिहार अश्वारोही सशस्त्र पुलिस की टीम अपने उत्कृष्ट कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अश्वारोही विशेष सशस्त्र बल के जवान सोमवार को ग्वालियर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज सह अश्वारोही सशस्त्र पुलिस बल के कमांडेंट राज ने भोजपुर टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी।

बता दें कि 44वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं पुलिस मीट 2025-26 में भोजपुर से 24 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की टीम रवाना हुई है। वहीं अश्वारोही सशस्त्र बल के 9 घोड़े प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम के मैनेजर पुलिस उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह हैं। वही टीम कैप्टन अ.नि. (स) कपिल मुनि सिंह है। खिलाड़ियों में जवान मनोज कुमार सिंह, रॉकी कुमार सिंह, आफताब अजमत, अतहर अली, सनोज कुमार, अनुज कुमार है। सहायक के रूप में वीर बहादुर सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार पांडेय है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular