Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना

Sri Bhagwan Sah : आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित कार ने होटल संचालक को रौंद दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sri Bhagwan Sah
  • अनियंत्रित कार ने होटल संचालक को मारी टक्कर, मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित कार ने होटल संचालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव वार्ड नंबर-3 निवासी गणेश साह के 55 वर्षीय पुत्र श्री भगवान साह है। वह होटल संचालक थे। नयका टोला पेट्रोल पंप के समीप अपना होटल चलाते थे।

इधर, मृतक के बेटे मनन साह ने बताया कि बुधवार की शाम वह होटल बंद कर घर जाने के क्रम में सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी धर्मशीला देवी, तीन पुत्री मंजू, पूजा, नेहा व तीन पुत्र धनजी साह, मनन साह एवं बिट्टू साह है। घटना के बाद मृतक की पत्नी धर्मशीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular