Homeबिहारआरा भोजपुरआरा के श्रीटोला फायरिंग कांड का खुलासा: हत्या के प्रयास का...

आरा के श्रीटोला फायरिंग कांड का खुलासा: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

  • पोखरे की नीलामी के विवाद में युवक पर की थी फायरिंग, आरोपित गिरफ्तार
  • आरोपित के पास से एक देसी पिस्टल, चार गोली, एक खोखा और मैगजीन बरामद
  • सोमवार की देर शाम नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला में की गयी थी फायरिंग
  • जेल गेट पर फायरिंग करने में भी गिरफ्तार आरोपित की थी तलाश

Sritola Firing: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला मोहल्ले में सोमवार की शाम फायरिंग किये जाने का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया। पोखरे की नीलामी के विवाद में एक युवक को टारगेट कर गोली चलाई गयी थी। हालांकि गोलीबारी में युवक बाल-बाल बच गया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित चंद्रमा पासवान से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी दी गयी। चंद्रमा पासवान श्रीटोला मोहल्ले का ही रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, चार गोली, एक मैगजीन और एक खोखा भी बरामद किया गया है। वह करीब तीन माह पूर्व जेल गेट पर फायरिंग में शामिल था।

Sritola Firing: एसपी प्रमोद कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सोमवार को श्रीटोला स्थित पोखरे की नीलामी की गयी। उसमें श्रीटोला निवासी सर्वजीत कुमार उर्फ राहुल और चंद्रमा पासवान ने भाग लिया था। नीलामी में पोखरा सर्वजीत कुमार उर्फ राहुल को मिल गया। शाम करीब साढ़े सात बजे सर्वजीत कुमार उर्फ राहुल गांव की ओर जा रहा था। तभी सामुदायिक भवन के पास से पहले से मौजूद चंद्रमा पासवान द्वारा गाली गलौज करते हुए सर्वजीत पर गोली चला दी गयी। उससे वह गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुन बस स्टैंड के समीप ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित चंद्रमा पासवान को धर दबोचा। तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार और गोली बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में चंद्रमा पासवान द्वारा मार्च महीने में जेल गेट के पास फायरिंग करने शामिल होने की बात भी स्वीकार की गयी। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी से दो कांडों का खुलासा हो गया। इधर, सोमवार की रात श्रीटोला में सर्वजीत कुमार उर्फ राहुल पर फायरिंग के मामले में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए चंद्रमा पासवान को जेल भेज दिया गया।

मार्च में जेल गेट पर हुई थी फायरिंग, बाल बाल बची थी महिला सिपाही व कक्षपाल की जान

इसी साल 24 मार्च की रात करीब पौने दस बजे जेल गेट के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की गयी थी। उसमें गेट संतरी के रूप में तैनात बीएमपी की महिला सिपाही अर्चना कुमारी और गेट ड्यूटी पर तैनात कारा कक्षपाल मो. सरफराज की जान बाल-बाल बच गयी थी। अपराधियों की संख्या दो थी, जो बाइक पर सवार थे।

तब सीसीटीवी फुटेज में दोनों को देखा गया था। दोनों खेताड़ी मोहल्ले से आने वाले सड़क से आये थे जेल गेट के पास फायरिंग कर पश्चिम दिशा में मुख्य सड़क के रास्ते भाग निकले थे। तब घटना को लेकर कारा उपाधीक्षक के बयान पर नगर थाने में दो अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। अब पुलिस चंद्रमा पासवान के जरिए फायरिंग में शामिल दूसरे अपराधी की तलाश और फायरिंग के कारण की छानबीन में जुट गयी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular