Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर: विशेष समकालीन अभियान में गिरफ्तार 10 लोगों को भेजा गया जेल

शाहपुर: विशेष समकालीन अभियान में गिरफ्तार 10 लोगों को भेजा गया जेल

Shahpur Police आरा: पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निर्देश पर विभिन्न शीर्ष के कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान के तहत शाहपुर, करनामेपुर ओपी और बहोरनपुर ओपी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अभियुक्त और वारंटी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहपुर से छह, बहोरनपुर ओपी से एक और करनामेपुर ओपी से तीन शामिल हैं।

jay kumar

Shahpur Police: शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि शैलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 324/21 के अभियुक्त शाहपुर के जितेन्द्र यादव उर्फ गुरु, कांड संख्या 230/23 के अभियुक्त भइसहा टोला के अखिलेश राम और कांड संख्या 219/23 के अभियुक्त रतनपुरा के नीतीश सिंह, नीरज सिंह, दीपू सिंह व छोटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने एक वारंटी चारघाट के सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कांड संख्या 215/23 के अभियुक्त ओझवलिया के करिया ओझा, कांड संख्या 397/22 के अभियुक्त ओझवलिया के भीम मिश्र और एलबीडब्ल्यू वारंटी लक्ष्मी के डेरा के उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular