HomeNewsबिहारइमरजेंसी वार्ड में अचानक उठ खड़ा हुआ युवक: बांधना पड़ा दोनों हाथ

इमरजेंसी वार्ड में अचानक उठ खड़ा हुआ युवक: बांधना पड़ा दोनों हाथ

Emergency ward of Sadar Hospital:आरा सदर अस्पताल में इलाजरत युवक ने जमकर मचाया उत्पात

परेशान स्वास्थ्यकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे धर दबोचा

बिहार/आरा। खबरे आपकी आरा शहर के मीरगंज मुहल्ले में.बुधवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक विक्षिप्त युवक ने रोडेबाजी शुरु कर दी। इस दौरान चार लोगो को चोटे आयी। पुलिस और स्थानीय लोगो की काफी मशक्कत के बाद वह पकडा गया। इस दौरान करीब आधे धंटे तक लोगो में अफरातफरी मची रही। सडक के दोनो ओर वाहन खडे हो गये। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी।

Emergency ward of Sadar Hospital:आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मची अफरा-तफरी

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज होने के कुछ देर बाद उक्त युवक ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिसको लेकर वार्ड में भर्ती मरीजों उनके परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। उक्त युवक इधर-उधर भागने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा और उसके दोनों हाथों को बांध दिया। उसके बाद इमरजेंसी में स्थिति समान्य हुई।

Emergency ward of Sadar Hospital

विक्षिप्त युवक ने मीरगंज मुहल्ले में मचाया उत्पात

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व उक्त इलाजरत युवक रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन से गिर पड़ा था। जिसके बाद उसे रेल पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन वह अस्पताल से भाग गया था। बुधवार की सुबह उक्त इलाजरत युवक टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज मे उत्पात मचा रहा था और लोगों पर पत्थर फेंक रहा था। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और उसे जख्मी हालत में दुबारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई थी।

उक्त युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त

विक्षिप्त युवक का आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर जहां उसका बेहतर इलाज चल रहा है। इसी बीच उक्त युवक अचानक उठ खड़ा हुआ और एक बार फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिसको लेकर इमरजेंसी वार्ड में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जारहा है कि उक्त युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त है। वह अपना नाम और पता नही बता रहा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular