Homeबिहारआरा भोजपुरमहिलाओं के झूंड में घुसकर छेड़खानी की घटना से रुकी दूल्हे की...

महिलाओं के झूंड में घुसकर छेड़खानी की घटना से रुकी दूल्हे की शादी

Story of Khalisa Village Udwantnagar: महिलाएं दुल्हा को लेकर परिछावन करने के लिए देवी स्थान जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही दो लोग महिलाओं के झूंड में घुसकर छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध महिलाओं और दूल्हा अभय कुमार के द्वारा किया गया।

jay kumar
  • छेड़खानी की घटना के कारण हुई मारपीट
  • दूल्हा व कई बाराती पहुंचे आरा सदर अस्पताल

Bihar/Ara: भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव निवासी रणधीर पासवान के पुत्र अभय कुमार की शादी चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी सतेंद्र पासवान की पुत्री गुड़िया कुमारी से तय हुआ था। जिसका शुक्रवार को बारात जाने वाली थी। लेकिन छेड़खानी की घटना के कारण मारपीट हो गई, शादी रुक गई, दूल्हा व कई बाराती को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा।

Story of Khalisa Village Udwantnagar: घायल दुल्हा अभय कुमार के चाचा चैत पासवान ने बताया कि मेरे भतीजा की बारात निकल रही थी। महिलाएं दुल्हा को लेकर परिछावन करने के लिए देवी स्थान जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही दो लोग महिलाओं के झूंड में घुसकर छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध महिलाओं और दूल्हा अभय कुमार के द्वारा किया गया। जिस पर आरोपियों ने दूल्हा और महिलाओं के साथ लाठी और लोहे की राॅड से हमला कर मारपीट कर दिया। जिसमें दुल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के सदर अस्पताल लाया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular