Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर पुलिस के जवान की वीरता और बहादुरी पर डीआईजी ने दिया...

भोजपुर पुलिस के जवान की वीरता और बहादुरी पर डीआईजी ने दिया इनाम

DIG rewarded Arjun: डीआईजी ने घायल जवान से मिल पहले उनका हाल- चाल जाना। फिर उनके बहादुरी की तारीफ करते हुए घायल जवान की पीठ थपथपाई। साथ ही नवीन चंद्र जा ने घायल जवान की बहादुरी पर नगद दस हजार रुपया देकर जवान की वीरता और बहादुरी पर इनाम भी दिया।

  • आरा पहुंचे शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीनचंद्र झा
  • घायल जवान का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास से ली जानकारी
  • घायल जवान की बहादुरी पर दिया नगद दस हजार रुपया इनाम

Bihar/Ara: आरा शहर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में क्रॉस मोबाइल के घायल जवान अर्जुन कुमार से मिलने डॉक्टर विकास सिंह के क्लिनिक आरा पहुंचे शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीनचंद्र झा। साथ में एसपी प्रमोद कुमार के साथ सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीआईजी ने घायल जवान से मिल पहले उनका हाल- चाल जाना। फिर उनके बहादुरी की तारीफ करते हुए घायल जवान की पीठ थपथपाई। DIG rewarded Arjun साथ ही नवीन चंद्र जा ने घायल जवान की बहादुरी पर नगद दस हजार रुपया देकर जवान की वीरता और बहादुरी पर इनाम भी दिया। वहीं डीआईजी ने घायल जवान का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह से बात कर जवान की इलाज से संबंधित जानकारी ली।

डीआईजी नवीन चंद्र झा ने कहा कि अपराधी सचेत हो जाय, अन्यथा पुलिस अब अपराधियों पर गोली चलाने में कोई संकोच नहीं करेगी। घटना के बारे मे जानकारी देते हुए आगे बताया की गुरुवार को एक पेट्रोल पंप संचालक से हथियार के बल पर पांच लाख रुपया बदमाशों ने लूट लिया था। जिसके बाद मुठभेड़ में सिपाही अर्जुन कुमार के पेट मे गोली लग गई थी जिसके बाद तत्काल जख्मी सिपाही को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन कर गोली निकाला गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular