Homeबिहारआराआरा नगर निगम के मजदूरों एवं कर्मचारियो की हड़ताल समाप्त

आरा नगर निगम के मजदूरों एवं कर्मचारियो की हड़ताल समाप्त

Strike Ends: मजदूरों एवं कर्मचारियों को उनकी योग्यता एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर अकुशल, कुशल एवं अति कुशल श्रेणी के अनुसार दिया जाएगा वेतन

  • हाइलाइट: Strike Ends
  • महापौर इंदु देवी एवं नगर आयुक्त अंजू कुमारी की पहल एवं सकारात्मक प्रयास से समाप्त हुआ हड़ताल

आरा। नगर निगम में सोमवार को महापौर इंदु देवी एवं नगर आयुक्त अंजू कुमारी की पहल एवं सकारात्मक प्रयासों से नगर निगम के सभी हड़ताली मजदूरों एवं कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। निगम प्रशासन एवं कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में दैनिक मजदूरों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर सहमति बनी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Strike Ends : बढ़ा हुआ वेतन आगामी 1 जून 2026 से लागू होगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि आरा नगर निगम के सभी दैनिक मजदूरों के मूल वेतन में प्रतिदिन 100 रुपये की वृद्धि की जाएगी। यह बढ़ा हुआ वेतन आगामी 1 जून 2026 से लागू होगा, जिसकी अनुमति सशक्त स्थायी समिति की बैठक से प्राप्त की जाएगी। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को नगर विकास विभाग के मार्गदर्शन के अनुसार आगामी चार माह के बाद छठे वेतनमान का लाभ दिया जाएगा तथा उसके उपरांत सातवें वेतनमान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

कर्मचारियों को अकुशल, कुशल एवं अति कुशल श्रेणी के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सभी सरकारी कर्मचारियों को नगर विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसीपी (एसीपी) का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दैनिक मजदूरों एवं कर्मचारियों को उनकी योग्यता एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर अकुशल, कुशल एवं अति कुशल श्रेणी के अनुसार वेतन दिया जाएगा। अवकाश के दिनों में अतिरिक्त कार्य करने वाले मजदूरों एवं कर्मचारियों को जमादार की अनुशंसा के आधार पर अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

बैठक में महापौर इंदु देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी के अलावे उप नगर आयुक्त जमाल अख्तर अंसारी, स्वच्छता पदाधिकारी विकास कुमार, हड़ताली कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से श्रीमती पुष्पा कुशवाहा, सफाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार, मोहम्मद तमजीद आलम, रजनीश कुमार, सरून राम सहित आरा नगर निगम के सभी 45 वार्डों के वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के सफल निष्पादन एवं कर्मचारियों की मांगों के समाधान के बाद निगम क्षेत्र में सामान्य कार्य व्यवस्था पुनः बहाल हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने सभी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular