HomeNewsपीरो थाना के भड़सर गांव में आहर में डूबने से छात्र की...

पीरो थाना के भड़सर गांव में आहर में डूबने से छात्र की मौत

आरा। पीरो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव में आहर में डूबने के कारण रोहित नामक एक छात्र की मौत हो गई है। घटना सोमवार की बताई जाती है।युवक भड़सर गांव निवासी संजय चौधरी का पुत्र रोहित कुमार है।मृत युवक सैनिक स्कूल भुनेश्वर में कक्षा 10 का छात्र था।

भड़सर गांव – मृत युवक सैनिक स्कूल भुनेश्वर में कक्षा 10 का छात्र था

वैश्विक माहवारी कोरोना को लेकर देश मे लगे लॉक डाउन के कारण वो अपने गांव आया था। मिली जानकारी के अनुसार रोहित अपने तीन चार दोस्तो के साथ गांव में अवस्थित शिव मंदिर के बगल में आहर में नहाने के लिए गया था। रोहित तैरना नही जानता था व नहाने के क्रम में वो गहरे पानी मे चला गया और वह डूबने लगा।

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

रोहित को पानी मे डूबता देख उसके दोस्त चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और रोहित को आहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और रोहित की पानी मे डूबने से मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही रोहित के घर मे चीख पुकार मच गयी।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular