Homeबिहारआराआरा के सुमित हत्याकांड: भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरा के सुमित हत्याकांड: भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Sumit Arrah: आरा नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला निवासी सुमित कुमार सिंह की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल और एक बाइक के अलावे दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

  • हाइलाइट: Sumit Arrah
  • हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और बाइक भी बरामद
  • रिमांड पर लिए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस को मिली सफलता
  • नगर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित झाड़ी से मिला हत्या में इस्तेमाल हथियार, बक्सर से मिली बाइक
  • रिमांड पर लिये गये अभियुक्तों से पूछताछ जारी, गुरुवार को दोनों ने किया था सरेंडर
  • नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला में शुक्रवार की रात गोली मार कर की गयी थी हत्या

आरा। नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला निवासी सुमित कुमार सिंह की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल और एक बाइक के अलावे दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हत्याकांड में वांछित दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र गुड्डू कुमार और करमन टोला निवासी देवेंदू पांडेय के पुत्र रजनीकांत गौतम शामिल हैं।

दोनों को गुरुवार की रात गांगी के पास से पकड़ा गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त दीपक कुमार एवं सागर कुमार की निशानदेही पर की गयी है। पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल दोनों पिस्टल धरहरा स्थित एक झाड़ी से की गयी, जबकि बाइक की बरामदगी बक्सर के नगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को की गयी है। एसपी राज की ओर शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी और हथियार एवं बाइक की बरामदगी की पुष्टि की गई।

बताया गया कि हत्याकांड के दो मुख्य अभियुक्तों दीपक कुमार और सागर कुमार द्वारा गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्तों के बारे में जानकारी दी गई। इनकी निशानदेही पर गुरुवार की रात थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में दोनों को गिरफ्तार किया गया और हत्या में इस्तेमाल दो पिस्टल एवं बाइक बरामद कर ली गयी। फिलहाल दोनों से हत्या के मुख्य कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि हत्या के तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। ‌

Sumit Arrah – आरा नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला

बता दें कि पांच सितंबर (शुक्रवार) की रात नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में अपराधियों ने सुमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे काफी करीब से दो गोली मारी गई थी। सुमित कुमार सिंह मूल रूप से बडहरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव का रहने वाला था। हत्या को लेकर सुमित कुमार सिंह के पिता तारकेश्वर सिंह के तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उसमें नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी शिव बालक प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार, स्व.रामस्वरूप राम के पुत्र उत्तम कुमार उर्फ बमबम और रस्सी बगान मोहल्ला निवासी सागर को आरोपित बनाया गया था। उसके बाद से ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। बुधवार को तीनों के खिलाफ वारंट भी मिल गया था। इस बीच गुरुवार को दोनों मुख्य आरोपित दीपक कुमार और सागर कुमार द्वारा सरेंडर कर दिया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular