Saturday, March 1, 2025
No menu items!
HomeBhojpurबड़हराहथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, सनसनी

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, सनसनी

Sumit Singh - Sohra: भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में मंगलवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोलियों से भून डाला।

Sumit Singh – Sohra: भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में मंगलवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोलियों से भून डाला।

  • हाइलाइटस: Sumit Singh – Sohra
    • बदमाशों ने युवक को काफी करीब से मारी पांच गोली
    • आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में मंगलवार की शाम घटी घटना

Sumit Singh – Sohra आरा: भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में मंगलवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोलियों से भून डाला। उसे काफी करीब से लगभग पांच गोली मारी गई है। इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवास स्व.बैजनाथ सिंह का 37 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के.जी. रोड मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहता था। स्टेशन रोड त्रिभुआनी कोठी पास अपना मोबाइल दुकान चलाता था। सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन एवं डीआईयू टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली खोखा भी बरामद किया है। इसके बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से कई साक्ष्य को संकलन किया।

सदर एसडीपीओ-2 ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से की पूछताछ
सूचना पाकर सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह,नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजन से मिल घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस के पहुंचते ही मृतक के परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित परिजन अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा सदर अस्पताल परिसर के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा किया। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद परिजनों को समझा-बूझाकर उन्हें शांत कराया। इसके पश्चात पुलिस ने शोक अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

वही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। सूचना पाकर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां से साक्ष्य को संकलन किया। वही इस मामले सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों का औपचारिक बयान अभी नहीं आया है। गांव के ही मुखिया और उनके दो बेटों पर आरोप लगाया जा रहा है। इन लोगों का पूर्व से आपस में विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर उनके द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है और जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बलुआ गांव से लौटने के क्रम में मारी गई गोली

इधर, मृतक के चाचा अरुण सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व वह सोहरा पंचायत के वर्तमान मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सोहरा गांव के लोगों से हस्ताक्षर करने गए थे। तभी वे लोग भी वहां आ गए और दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उसी को लेकर उनसे विवाद चला आ रहा है। उसी केस के सिलसिले में आज पूछताछ को लेकर चौकीदार द्वारा उन्हें बलुआ गांव बुलाया गया था। पूछताछ के बाद वे लोग घर वापस लौट रहे थे। लौटने के क्रम में मृतक के चाचा अरुण सिंह सोहरा बाजार पर रुक गए। इस बीच सोहरा गांव में वर्तमान मुखिया एवं उनके दो बेटों द्वारा उनके भतीजे को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लके आए। वहां भी चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा ने वर्तमान मुखिया और उनके पुत्रों पर लगाया हत्या का आरोप

दूसरी तरफ मृतक के चाचा अरुण सिंह ने सोहरा पंचायत के वर्तमान मुखिया मोहन शर्मा व उनके दो पुत्र सोनू शर्मा एवं संजय शर्मा पर अपनी भतीजे सुमित सिंह की पूर्व के विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस से अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना पाकर बड़हरा से बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली एवं उन्हें ढांढस बंधवाया। सूत्रों के अनुसार मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। मृतक पर हत्या एवं हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में मां केस कुमारी देवी, पत्नी सुमन देवी व दो पुत्र नितिन एवं मुन्ना है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां केसकुमारी देवी पत्नी सुमन देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular