HomeNewsजमीन विवाद में की गयी थी वकील की हत्या

जमीन विवाद में की गयी थी वकील की हत्या

Sunder Nagar Ara में सोमवार की शाम गोली मार की गयी थी वकील की हत्या,पकड़े गये दो आरोपित

एसपी बोले: शुरुआती जांच में जमीन विवाद का मामला, तफ्तीश अभी जारी

Sunder Nagar Ara आरा टाउन थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी वकील की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी हर किशोर के अनुसार सोमवार की रात ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि अब तक की जांच में जमीन के विवाद में वकील की हत्या की बात सामने आयी है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों से हत्या में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इधर, वकील के पुत्र द्वारा भी जमीन का विवाद होने की बात कही थी। उसने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया था। वकील के बेटे के अनुसार उसके चाचा ने एक कुख्यात के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि Sunder Nagar Ara सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सुंदर नगर निवासी वकील प्‌रीतम नारायण सिंह की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। घटना के समय वकील कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे। तभी सुंदर नगर मोड़ के समीप अपराधियों ने चाचा कह उनको रोक लिया। उसके बाद गोली मार दी गयी थी। वकील को गंभीर स्थिति में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। पटना पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular