HomeNewsभोजपुर में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली

भोजपुर में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली

Sunil Kumar Belvania-जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव स्थित बगीचे में शनिवार की शाम घर से बुलाकर एक युवक को गोली मार दी गई है। जख्मी युवक को गोली गर्दन के पिछले हिस्से में मारी गई है। जो अंदर फंसी हुई है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

बिहियां पंचायत चुनाव: पुराने चेहरों से नराज दिखी जनता ,चार ने बचायी साख

Sunil Kumar Belvania-बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव स्थित बगीचे में शनिवार की शाम घटी घटना

sunil kumar shot injured
sunil kumar shot injured

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम सुनील कुमार जब अपने घर में था, तभी उसके मोबाइल पर फोन कर गांव में ही स्थित बगीचे में बुलाया गया। जहां हथियारबंद बदमाशो द्वारा उसे गोली मार दी गई। हालांकि युवक को गोली क्यों और किसने मारी? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इधर, जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि सुनील कुमार गोली लगने से जख्मी यहां आया था। जख्मी युवक को गोली गर्दन के पिछले हिस्से में लगी थी, जो गर्दन से होते हुए बाएं साइड छाती में आकर फंस गई थी। जिसका ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है। साथ ही गर्दन के डायमंड पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। गोली लगने से युवक का खून काफी बह गया था। अभी जख्मी युवक की स्थिति स्टेबल है। बावजूद इसके अभी उसे 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इसके बाद उसे डिस्चार्ज किया जाएगा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular