HomeNewsविकास कार्यो को लेकर चुनावी मैदान में रिंकी सिंह

विकास कार्यो को लेकर चुनावी मैदान में रिंकी सिंह

खबरे आपकी आरा। Chilhaus Panchayat भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड के चिल्हौस पंचायत की निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी रिंकी सिंह ने कहा कि पंचायत का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। वे खास बातचीत के दौरान मीडिया के समक्ष बोल रही थी। विकास कार्यो के बदौलत ही आम जनमानस में खुशी की लहर हैं! पंचायत की जनता जनार्दन से जो प्रेम ,स्नेह ,आशीर्वाद मिला है उसी की बदौलत मैं चुनावी मैदान में जनता के बिच हूं !

बिहियां पंचायत चुनाव: पुराने चेहरों से नराज दिखी जनता ,चार ने बचायी साख

Chilhaus Panchayat-छूटे हुए कार्यों को पूरा करना पहली प्राथमिकता-रिंकी सिंह

पंचायत में विकास के कार्यो को सुदृण करना हमारी प्राथमिकता रही है !उन्होंने कहा कि पंचायत में जो भी छूटे हुए कार्य हैं। इस बार हर हाल में पूरा किया जाएगा। पंचायत का सर्वागीण विकास ही मेरा लक्षय है ! महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। ताकि पंचायत का नाम जिला स्तर पर रोशन हो सके।यही नहीं बल्कि समाज के कल्याण के लिए हमेशा आगे रही हूं। पंचायत में शिक्षा, स्वाथ्य पर बढ़-चढ़कर विकास हुआ है। महिलाओं को पहले भी साथ लेकर चली हूं और आज भी उनकी मान-सम्मान के लिए हर सम्भव प्रयास करुंगी। चिल्हौस पंचायत को अव्वल पंचायत बनाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हें सभी वर्गों का साथ एवं सहयोग मिल रहा है। और सबका साथ सबका विकास ही मेरा संदेश हैं !

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular