Homeराजनीतभाजपा में शामिल होने पटना को निकल पड़े मीना सिंह के समर्थक

भाजपा में शामिल होने पटना को निकल पड़े मीना सिंह के समर्थक

Meena Singh join BJP: सैकड़ों वाहनों से करीब एक हजार जदयू कार्यकर्ता शामिल होंगे भाजपा में

jay kumar

Bihar/Ara:शाहपुर: जदयू की पूर्व सांसद मीना सिंह के साथ भाजपा में शामिल होने शाहपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ भाजपा में शामिल होने के लिए शाहपुर से रविवार की सुबह निकल पड़े। रविवार की सुबह शाहपुर हाई स्कूल के समीप से सैकड़ों वाहनों में करीब एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जो पिछले एक से दो दशक तक जदयू में पार्टी के पदाधिकारी रहे वो भी शामिल हो रहे है। उन्होंने जदयू का दामन छोड़ अपने नेत्री पूर्व सांसद मीना सिंह के साथ (Meena Singh join BJP) भाजपा में शामिल होने का संकल्प लिया।

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे ने कहा कि मीना सिंह के साथ हम लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। जिसके कारण हम लोग उनके साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि महागठबंधन में रहना है हम लोगों के लिए दुबर हो गया था। क्योंकि मान सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है।

Meena Singh join BJP: शामिल होने वाले मुख्य समर्थकों में जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, शिवबली चौधरी, नीरज कुमार, मुकेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, लालबुची देवी, दीपक कुमार गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, राजकिशोर सिंह उर्फ़ मुशा,प्रखंड उपाध्यक्ष) राहुल तिवारी प्रखंड प्रवक्ता,सुरेश राय पंचायत अध्यक्ष,शिवबली चौधरी पंचायत अध्यक्ष,चंचल ओझा,बिपुल ठाकुर,रमेश पासवान,पारस नाथ ठाकुर,संतोष मिश्रा,सुनील राय,दिलीप सिंह,शिव शंकर सिंह,भास्कर मिश्रा, सरोज मिश्रा, रामदेव राम,निर्मल राम,अरुण मिश्रा,श्रीकांत मिश्रा,पशुराम वर्मा रामेन्द्र सिंह,अजित सिंह,बिकाश सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने रविवार की सुबह निकल पड़े।

Bijay singh

Most Popular