HomeNewsक्राइमगला दबा कर समोसा विक्रेता की हत्या: शव बरामद

गला दबा कर समोसा विक्रेता की हत्या: शव बरामद

Suresh Sah murdered in Osai village:बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव स्थित बगीचे से हत्या कर फेका गया शव बरामद

jay kumar

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव स्थित बगीचे से गुरुवार की सुबह एक समोसा दुकानदार का मारपीट कर एवं गला दबाकर हत्या कर फेका गया शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही बिहिया थाना इंचार्ज शशि भूषण दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Suresh Sah murdered in Osai village:पट्टीदार पर ही मारपीट एवं गला दबा कर हत्या करने का लगा आरोप

Suresh Sah murdered in Osai

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी स्व. नरेश साह के 50 वर्षीय पुत्र सुरेश साह है। वह गांव में ही ठेला पर समोसा बेचते थे। इधर मृतक के भतीजे ने पट्टीदार पर ही मारपीट कर एवं गला दबाकर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

उसने बताया कि वह कल रात करीब 9 बजे घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। देर रात जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन गुरुवार की अहले सुबह करीब 4 बजे भी उनकी खोजबीन करनी शुरू की। इसी बीच गांव के कुछ युवक द्वारा बताया गया कि उनका शव का गांव स्थित बगीचे में पड़ा है। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

वहीं दूसरी ओर मृतक के भतीजे राजू साह ने बताया कि पट्टीदार के ही दो लोगों से पांच बिगहा खेत को लेकर कुछ महीनों से विवाद चला आ रहा है। एक महीना पूर्व भी उनके द्वारा मारने का धमकी दी गई थी।। जिसको लेकर उसने पट्टीदार के ही दो व्यक्तियों पर मारपीट एवं गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस द्वारा बनाए गए समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत मारपीट कर एवं गला दबाकर हत्या करने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular