Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान युवक की गोली लगने से...

भोजपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान युवक की गोली लगने से मौत, तनाव

Sushil Yadav Shahpur: घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को शाहपुर थाना मोड़ के पास रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • हाइलाइट्स: Sushil Yadav Shahpur
    • मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदीशपुर एसडीएम व एसडीपीओ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे
    • मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली और उचित कार्रवाई का दिया भरोषा


शाहपुर, भोजपुर (बिहार): रविवार की देरशाम भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में उत्पाद विभाग (मधनिषेध) की एक छापेमारी के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद शाहपुर नगर क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। मृतक की पहचान जगदीश यादव के पुत्र सुशील यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में उस समय हुई जब उत्पाद विभाग की टीम शराब की कथित गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी। ग्रामीणों के अनुसार, तलाशी के दौरान शराब नहीं मिली, तो घर की महिलाओं से कहासुनी हुई। इस दौरान महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश देखकर खुद को घिरा पाकर उत्पाद विभाग के एक जवान ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे सुशील यादव को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई और गुस्साई भीड़ ने गोली चलाने वाले जवान को पकड़ लिया और पीटने लगे, जबकि बाकी पुलिसकर्मी उक्त जवान को छोड़कर मौके से भाग निकले।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को शाहपुर थाना मोड़ के पास रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने इस बात पर सवाल उठाया कि उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय थाने को बिना सूचना दिए छापेमारी कैसे की?। उन्होंने मृतक के परिवार के लिए मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग तक अड़े रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजेश कुमार शर्मा और अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजीत कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद देर रात सड़क से जाम हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular